गणना 28 (HCV)

भेंटों से संबंधित विधि
1यहोवाह ने मोशेह को आज्ञा दी, 2“इस्राएल के घराने को यह आज्ञा दे दीजिए: ‘मुझे भेंट चढ़ाने के लिए आप लोग सावधान रहेंगे, ठीक समय पर आग द्वारा चढ़ाया मेरा भोजन, एक सुखद-सुगंध.’ 3आप उन्हें यह साफ़-साफ़ कहेंगे: ‘यह वह भेंट है, जो आप लोग यहोवाह को आग के माध्यम से भेंट करेंगे: एक वर्ष के दो मेमने, जो अवश्य दोषहीन होने हैं, जिन्हें आप लोग प्रतिदिन नियमित होमबलि में भेंट चढ़ाएंगे. 4आप लोग एक मेमना भोर को, तथा दूसरा शाम के समय में; 5इसके अलावा अन्‍नबलि के लिए एफ़ाह का दसवां भाग28:5 लगभग, 1.5 किलो ग्राम मैदा, जिसे पेरकर निकाले गए हीन की एक चौथाई28:5 लगभग, 1 लीटर तेल में मिलाया गया हो. 6यह सीनायी पर्वत पर एक सुखद-सुगंध के लिए ठहराया गया था, कि यह होमबलि यहोवाह के लिए एक भेंट हो जाए. 7इसके बाद पेयबलि के लिए, हर एक मेमने के साथ एक चौथाई हीन दाखमधु होगी. आप लोग पवित्र निवास में यहोवाह के लिए बलि उंडेल देंगे. 8वह अन्य मेमना आप लोग शाम के समय में भेंट करेंगे. इसकी विधि ठीक वैसी ही होगी, जैसी सुबह की अन्‍नबलि की थी. तथा उसी प्रकार जैसी पेयबलि की थी. आप लोग इसे आग में भेंट करेंगे, जो यहोवाह के लिए सुखद-सुगंध होगी.
शब्बाथ की भेंट
9“ ‘इसके बाद शब्बाथ पर यहोवाह के लिए होमबलि में एक वर्ष के, दोष रहित दो मेमने भेंट किए जाएं, तथा अन्‍नबलि के लिए जैतून तेल मिला हुआ एफ़ाह का दो दसवां अंश तथा इसकी पेयबलि. 10यह नियमित रूप से भेंट की जाती होमबलि एवं इसकी पेयबलि के अलावा हर शब्बाथ के लिए ठहराई गई होमबलि होगी.
मासिक भेंट
11“ ‘फिर आप लोगों के हर एक महीने की शुरुआत में आप लोग यहोवाह के लिए यह होमबलि भेंट करेंगे: दो बछड़े एवं बैल, दोषहीन एक-एक वर्ष के सात मेमने, 12तथा हर एक बैल के साथ अन्‍नबलि के लिए तेल मिला हुआ एफ़ाह का तीन दसवां अंश28:12 लगभग, 5 किलो ग्राम मैदा; तथा हर एक बछड़े के साथ अन्‍नबलि के लिए तेल मिला हुआ एफ़ाह का दो दसवां अंश मैदा, 13हर एक मेमने के साथ तेल मिला हुआ एफ़ाह का दसवां अंश28:13 लगभग, 1.5 किलो ग्राम मैदा अन्‍नबलि के लिए, होमबलि के लिए ये आग के द्वारा यहोवाह को सुखद-सुगंध के लिए भेंट किए जाएं. 14इनके साथ भेंट की जाने के लिए पेयबलि होगी, एक बछड़े के साथ आधा हीन28:14 लगभग, 2 लीटर दाखमधु, मेढ़े के साथ तिहाई हीन28:14 लगभग, 1.9 लीटर दाखमधु तथा एक मेमने के साथ एक चौथाई हीन28:14 लगभग, 1.3 लीटर दाखमधु. यह वर्ष के दौरान प्रत्येक अमावस्या पर दी जानेवाली मासिक होमबलि है. 15यहोवाह के लिए पापबलि होगी एक बकरा, जिसे नियमित होमबलि के अलावा इसकी पेयबलि के साथ भेंट चढ़ाया जाएगा.
फ़सह का उत्सव
16“ ‘इसके बाद पहले महीने की चौदहवीं तारीख पर यहोवाह का फ़सह होगा. 17इस माह के चौदहवें दिन उत्सव होगा. सात दिन खमीर रहित रोटी को ही खाया जाएगा. 18पहले दिन पवित्र सभा होगी; तथा उस दिन आप लोग किसी भी प्रकार की मेहनत न करें. 19उस दिन आप लोग यहोवाह के लिए आग के द्वारा बलि भेंट होमबलि चढ़ाएं. उसमें ये भी शामिल हों: दो बछड़े, एक मेढ़ा तथा एक वर्ष के सात निर्दोष मेमने. 20उनका अन्‍नबलि हर एक बैल के साथ तेल मिला हुआ एफ़ाह का तीन दसवां अंश मैदा; तथा हर एक मेढ़े के साथ अन्‍नबलि के लिए तेल मिला हुआ एफ़ाह का दो दसवां अंश मैदा, 21हर एक मेमने के साथ तेल में मिला हुआ एफ़ाह का दसवां अंश मैदा अन्‍नबलि के लिए. 22इसके अलावा अपने प्रायश्चित के लिए पापबलि स्वरूप एक बकरा. 23आप लोग ये सभी बलियां नियमित प्रस्तुत की जा रही भोर की होमबलियों के अलावा भेंट करेंगे. 24आप लोग सातों दिन, प्रतिदिन इसी रीति से बलियां भेंट किया करेंगे; आग के द्वारा चढ़ाया वह भोजन, जो यहोवाह के लिए सुखद-सुगंध होगा. यह नियमित होमबलि के अलावा इसकी पेयबलि के साथ भेंट किया जाएगा. 25तथा सातवें दिन पवित्र सभा होगी, इस दिन आप लोग किसी भी प्रकार की मेहनत न करें.
सप्‍ताहों का उत्सव
26“ ‘पहले फल के दिन भी, जब आप लोग अपने सप्‍ताहों के उत्सव में यहोवाह को नई अन्‍नबलि भेंट करेंगे, तब आप लोग पवित्र सभा करेंगे. आप लोग कोई मेहनत न करेंगे. 27आप लोग यहोवाह को सुखद-सुगंध के लिए यह होमबलि भेंट करेंगे: दो बछड़े, एक मेढ़ा एक वर्ष के सात मेमने; 28उनकी अन्‍नबलि होगी; हर एक बछड़े के साथ एफ़ाह का तीन दसवां अंश तेल मिला हुआ मैदा तथा हर एक मेढ़े के साथ एफ़ाह का दो दसवां अंश 29तथा हर एक मेमने के साथ एफ़ाह का दसवां अंश तेल मिला हुआ मैदा. 30इसके अलावा अपने प्रायश्चित के लिए एक बकरा. 31नियमित होमबलि एवं इससे संबंधित अन्‍नबलि के अलावा आप लोग उन्हें उनकी पेयबलि के साथ भेंट करेंगे. ज़रूरी है कि ये निर्दोष हों.