गणना 7 (HCV)

पवित्र निवासस्थान की प्रतिष्ठा भेंटें
1जिस दिन मोशेह ने पवित्र निवासस्थान से संबंधित सारा काम पूरा किया, उन्होंने इसका अभिषेक किया, इसे उसकी सारी वस्तुओं सहित पवित्र किया; वेदी एवं उस पर के सारे बर्तन. मोशेह ने इनका अभिषेक किया तथा इसके बाद इनको पवित्र किया. 2फिर इस्राएल के प्रधानों ने, जो उनके पितरों के परिवारों के प्रधान थे, भेंटें चढ़ाईं. ये सभी गोत्रों के प्रधान थे, वे ही जो गिने गए व्यक्तियों के अगुवे ठहराए गए थे. 3जब उन्होंने यहोवाह के सामने अपनी भेंटें प्रस्तुत कीं, तब वे चारों ओर से बंद छः गाड़ियां, बारह बैल, दो अगुवों के बीच एक गाड़ी तथा प्रधान के लिए एक बैल, ये सभी उन्होंने पवित्र निवासस्थान के सामने भेंट कर दीं.
4फिर यहोवाह ने मोशेह को यह आज्ञा दी, 5“उन लोगों से ये भेंटें स्वीकार कर लीजिए कि इनका प्रयोग मिलनवाले तंबू के कार्यों के लिए किया जा सके. ये आप लेवियों को दे देंगे, हर एक व्यक्ति को उनके लिए ठहराए गए कार्य के अनुसार.”
6फिर मोशेह ने वे गाड़ियां तथा वे बैल लेवी वंशजों को सौंप दिए. 7दो गाड़ियां एवं चार बैल गेरशोन के घराने को, जो उनकी सेवाओं के अनुसार थे, 8चार गाड़ियां तथा आठ बैल मेरारी के घराने को, उनके कार्य के अनुसार सौंप दिए. वे इन सेवाओं को पुरोहित अहरोन के पुत्र इथामार की देखरेख में करते थे. 9मोशेह ने कोहाथ के घराने को कुछ भी नहीं दिया, क्योंकि उनकी जवाबदारी थी, पवित्र वस्तुओं से संबंधित कार्य, जिनका भार वे अपने कंधों पर उठाया करते थे.
10प्रधानों ने वेदी का अभिषेक किया और वेदी के लिए चढ़ाई भेंट अर्पित की तथा प्रधानों ने अपनी-अपनी भेंटें वेदी के सामने चढ़ा दीं. 11फिर यहोवाह ने मोशेह को आज्ञा दी, “वेदी के समर्पण के लिए प्रतिदिन एक ही प्रधान अपनी भेंट चढ़ाएं.”
12जिन व्यक्ति ने पहले दिन भेंट चढ़ाई, वह यहूदाह गोत्र से अम्मीनादाब के पुत्र नाहशोन थे.
13उनकी भेंट यह थी:
एक सौ तीस शेकेल7:13 लगभग, 1.5 किलो ग्राम चांदी की एक परात एवं सत्तर शेकेल7:13 लगभग, 800 ग्राम चांदी की एक छिड़काव कटोरी भेंट की; दोनों पवित्र निवास की तौल के अनुसार थी. दोनों में ज़ैतून के तेल मिला हुआ बेहतरीन आटा अन्‍नबलि के रूप में
14और सुगंधित धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का धूपदान;
15होमबलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक वर्ष का एक नर मेमना;
16पापबलि के लिए एक बकरा;
17मेलबलि के लिए दो बछड़े, पांच मेढ़े, पांच बकरे तथा एक-एक वर्ष के पांच नर मेमने.
यही अम्मीनादाब के पुत्र नाहशोन द्वारा चढ़ाई गई भेंट थी.
18दूसरे दिन इस्साखार गोत्र के प्रधान ज़ुअर के पुत्र नेथानेल ने भेंट चढ़ाई.
19उनकी भेंट यह थी:
एक सौ तीस शेकेल चांदी की एक परात एवं सत्तर शेकेल चांदी की एक छिड़काव कटोरी भेंट की; दोनों पवित्र निवास की तौल के अनुसार थी; दोनों में ज़ैतून के तेल मिला हुआ बेहतरीन आटा अन्‍नबलि के रूप में
20और सुगंधित धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का धूपदान;
21होमबलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक वर्ष का एक नर मेमना;
22पापबलि के लिए एक बकरा;
23मेलबलि चढ़ाने के लिए दो बछड़े, पांच मेढ़े, पांच बकरे, एक वर्ष के पांच नर मेमने.
यह थी ज़ुअर के पुत्र नेथानेल द्वारा चढ़ाई गई भेंटें.
24तीसरे दिन ज़ेबुलून के गोत्र से हेलोन के पुत्र एलियाब ने भेंटें चढ़ाईं.
25उनकी भेंट यह थी:
एक सौ तीस शेकेल चांदी की एक परात एवं सत्तर शेकेल चांदी की एक छिड़काव कटोरी भेंट की; दोनों पवित्र निवास की तौल के अनुसार थी. दोनों में ज़ैतून के तेल मिला हुआ बेहतरीन आटा अन्‍नबलि के रूप में
26और सुगंधित धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का धूपदान;
27होमबलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक वर्ष का एक नर मेमना;
28पापबलि के लिए एक बकरा;
29मेलबलि के लिए दो बछड़े, पांच मेढ़े, पांच बकरे, और एक वर्ष के पांच नर मेमने भेंट किए.
यह सब हेलोन के पुत्र एलियाब ने भेंट किए.
30चौथे दिन शेदेउर के पुत्र एलिज़ुर ने जो रियूबेन गोत्र के प्रधान थे, अपनी भेंटें चढ़ाईं.
31उनकी भेंट यह थी:
एक सौ तीस शेकेल चांदी की एक परात एवं सत्तर शेकेल चांदी की एक छिड़काव कटोरी भेंट की; दोनों पवित्र निवास की तौल के अनुसार थी. दोनों में ज़ैतून के तेल मिला हुआ बेहतरीन आटा अन्‍नबलि के रूप में
32और सुगंधित धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का धूपदान;
33होमबलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक वर्ष का एक नर मेमना;
34पापबलि के लिए एक बकरा;
35मेलबलि चढ़ाने के लिए दो बछड़े, पांच मेढ़े, पांच बकरे, और एक-एक वर्ष के पांच नर मेमने चढ़ाए.
शेदेउर के पुत्र एलिज़ुर द्वारा यह भेंट चढ़ाई गई.
36पांचवें दिन ज़ुरीशद्दाय के पुत्र शेलुमिएल ने जो शिमओन गोत्र के प्रधान थे, उन्होंने भेंट चढ़ाई.
37उनकी भेंट यह थी:
एक सौ तीस शेकेल चांदी की एक परात एवं सत्तर शेकेल चांदी की एक छिड़काव कटोरी भेंट की; दोनों पवित्र निवास की तौल के अनुसार थी. दोनों में ज़ैतून के तेल मिला हुआ बेहतरीन आटा अन्‍नबलि के रूप में
38और सुगंधित धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का धूपदान;
39होमबलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक वर्ष का एक नर मेमना;
40पापबलि के लिए एक बकरा;
41मेलबलि चढ़ाने के लिए दो बछड़े, पांच मेढ़े, पांच बकरे, और एक-एक वर्ष के पांच नर मेमने चढ़ाए.
यह ज़ुरीशद्दाय के पुत्र शेलुमिएल द्वारा चढ़ाई गई भेंट थी.
42छठवें दिन देउएल के पुत्र एलियासाफ़ ने, जो गाद के गोत्र के प्रधान थे, भेंट चढ़ाई.
43उनकी भेंट यह थी:
एक सौ तीस शेकेल चांदी की एक परात एवं सत्तर शेकेल चांदी की एक छिड़काव कटोरी भेंट की; दोनों पवित्र निवास की तौल के अनुसार थी. दोनों में ज़ैतून के तेल मिला हुआ बेहतरीन आटा अन्‍नबलि के रूप में
44और सुगंधित धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का धूपदान;
45होमबलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक वर्ष का एक नर मेमना;
46पापबलि के लिए एक बकरा;
47मेलबलि चढ़ाने के लिए दो बछड़े, पांच मेढ़े, पांच बकरे, एक-एक वर्ष के पांच नर मेमने चढ़ाए.
यह भेंट देउएल के पुत्र एलियासाफ़ द्वारा चढ़ाई गई थी.
48सातवें दिन अम्मीहूद के पुत्र एलीशामा ने जो एफ्राईम गोत्र के प्रधान थे, भेंट चढ़ाई.
49उनकी भेंट यह थी:
एक सौ तीस शेकेल चांदी की एक परात एवं सत्तर शेकेल चांदी की एक छिड़काव कटोरी भेंट की; दोनों पवित्र निवास की तौल के अनुसार थी. दोनों में ज़ैतून के तेल मिला हुआ बेहतरीन आटा अन्‍नबलि के रूप में
50और सुगंधित धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का धूपदान;
51होमबलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक वर्ष का एक नर मेमना;
52पापबलि के लिए एक बकरा;
53मेलबलि चढ़ाने के लिए दो बछड़े, पांच मेढ़े, पांच बकरे, एक-एक वर्ष के पांच नर मेमने चढ़ाए.
यह अम्मीहूद के पुत्र एलीशामा द्वारा चढ़ाई गई भेंट थी.
54आठवें दिन पेदाहज़ुर के पुत्र गमालिएल ने जो मनश्शेह के गोत्र के प्रधान थे, भेंट चढ़ाई:
55उनकी भेंट यह थी:
एक सौ तीस शेकेल चांदी की एक परात एवं सत्तर शेकेल चांदी की एक छिड़काव कटोरी भेंट की; दोनों पवित्र निवास की तौल के अनुसार थी. दोनों में ज़ैतून के तेल मिला हुआ बेहतरीन आटा अन्‍नबलि के रूप में
56और सुगंधित धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का धूपदान;
57होमबलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक वर्ष का एक नर मेमना;
58पापबलि के लिए एक बकरा;
59मेलबलि चढ़ाने के लिए दो बछड़े, पांच मेढ़े, पांच बकरे, तथा एक वर्ष के पांच नर मेमने चढ़ाए.
यह पेदाहज़ुर के पुत्र गमालिएल द्वारा चढ़ाई गई भेंट थी.
60नौवें दिन गिदयोनी के पुत्र अबीदान जो बिन्यामिन के गोत्र के प्रधान थे अपनी भेंट लाए:
61उनकी भेंट यह थी:
एक सौ तीस शेकेल चांदी की एक परात एवं सत्तर शेकेल चांदी की एक छिड़काव कटोरी भेंट की; दोनों पवित्र निवास की तौल के अनुसार थी. दोनों में ज़ैतून के तेल मिला हुआ बेहतरीन आटा अन्‍नबलि के रूप में
62और सुगंधित धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का धूपदान;
63होमबलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक वर्ष का एक नर मेमना;
64पापबलि के लिए एक बकरा;
65मेलबलि चढ़ाने के लिए दो बछड़े, पांच मेढ़े, पांच बकरे, एक-एक वर्ष के पांच नर मेमने चढ़ाए.
यह गिदयोनी के पुत्र अबीदान द्वारा चढ़ाई गई भेंट थी.
66दसवें दिन अम्मीशद्दाय के पुत्र अहीएज़र ने, जो दान के गोत्र के प्रधान थे, भेंट चढ़ाई.
67उनकी भेंट यह थी:
एक सौ तीस शेकेल चांदी की एक परात एवं सत्तर शेकेल चांदी की एक छिड़काव कटोरी भेंट की; दोनों पवित्र निवास की तौल के अनुसार थी. दोनों में ज़ैतून के तेल मिला हुआ बेहतरीन आटा अन्‍नबलि के रूप में
68और सुगंधित धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का धूपदान;
69होमबलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक वर्ष का एक नर मेमना;
70पापबलि के लिए एक बकरा;
71मेलबलि चढ़ाने के लिए दो बछड़े, पांच मेढ़े, पांच बकरे, एक वर्ष के पांच नर मेमने चढ़ाए.
यह अम्मीशद्दाय के पुत्र अहीएज़र द्वारा चढ़ाई गई भेंट थी.
72ग्यारहवें दिन ओखरन के पुत्र पागिएल ने जो आशेर के गोत्र के प्रधान थे, अपनी भेंट चढ़ाई.
73उनकी भेंट यह थी:
एक सौ तीस शेकेल चांदी की एक परात एवं सत्तर शेकेल चांदी की एक छिड़काव कटोरी भेंट की; दोनों पवित्र निवास की तौल के अनुसार थी. दोनों में ज़ैतून के तेल मिला हुआ बेहतरीन आटा अन्‍नबलि के रूप में
74और सुगंधित धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का धूपदान;
75होमबलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक वर्ष का एक नर मेमना;
76पापबलि के लिए एक बकरा;
77मेलबलि चढ़ाने के लिए दो बछड़े, पांच मेढ़े, पांच बकरे, एक वर्ष के पांच नर मेमने चढ़ाए.
यह ओखरन के पुत्र पागिएल द्वारा चढ़ाई गई भेंट थी.
78बारहवें दिन, नफताली गोत्र से एनन के पुत्र अहीरा जो प्रधान थे,
79उनकी भेंट यह थी:
एक सौ तीस शेकेल चांदी की एक परात एवं सत्तर शेकेल चांदी की एक छिड़काव कटोरी भेंट की; दोनों पवित्र निवास की तौल के अनुसार थी. दोनों में ज़ैतून के तेल मिला हुआ बेहतरीन आटा अन्‍नबलि के रूप में
80और सुगंधित धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का धूपदान;
81होमबलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक वर्ष का एक नर मेमना;
82पापबलि के लिए एक बकरा;
83मेलबलि चढ़ाने के लिए दो बछड़े, पांच मेढ़े, पांच बकरे, एक-एक वर्ष के पांच नर मेमने चढ़ाए.
यह एनन के पुत्र अहीरा द्वारा चढ़ाई गई थी.
84इस्राएल के प्रधानों द्वारा वेदी का अभिषेक किए जाने के समय चढ़ाई गई संस्कार भेंट यह थी:
बारह चांदी की परात, बारह चांदी की छिड़काव कटोरियां, बारह सोने के धूपदान; 85हर एक चांदी का परात पवित्रस्थान की तौल के अनुसार एक सौ तीस शेकेल, हर एक चांदी की छिड़काव कटोरी सत्तर शेकेल! तब पवित्र निवास की तौल के अनुसार सारे बर्तन कुल 2,400 शेकेल7:85 लगभग, 28 किलो ग्राम हुए. 86सुगंधित धूप के साथ बारह सोने के हर एक धूपदान, पवित्र निवास की तौल के अनुसार दस शेकेल; कुल एक सौ बीस शेकेल.7:86 लगभग, 1.4 किलो ग्राम
87होमबलि के लिए कुल बारह बछड़े, बारह मेढ़े, बारह एक वर्ष के नर मेमने, साथ में उनके अन्‍नबलि; पापबलि के लिए बारह बकरे.
88मेलबलि के लिए कुल चौबीस बछड़े, कुल साठ मेढ़े, कुल साठ बकरे तथा एक-एक वर्ष के साठ नर मेमने.
यह अभिषेक के बाद वेदी के लिए चढ़ाई गई भेंट थी.
89जब मोशेह मिलनवाले तंबू में यहोवाह से बातचीत करने गए, तब उन्होंने वाचा के संदूक के ऊपर करुणासन7:89 करुणासन संदूक का ढकना जिसे मूल भाषा में प्रायश्चित का ढकना अर्थात्, पापों को ढांपने का स्थान भी कहलाता था. से, दोनों करूबों के बीच से, एक आवाज़ सुनी, जो उन्हें संबोधित कर रही थी; इस प्रकार यहोवाह ने उनसे ये बातें की थीं.