स्तोत्र 128 (HCV)
स्तोत्र 128
आराधना के लिए यात्रियों का गीत.
1वे सभी धन्य हैं, जिनमें यहोवाह के प्रति श्रद्धा पाई जाती है,
जो उनकी नीतियों का आचरण करते हैं.
2जिसके लिए आप अपने हाथों से श्रम करते रहे हैं,
आपको उसका प्रतिफल प्राप्त होगा;
आप धन्य होंगे और कल्याण होगा आपका.
3आपके परिवार में
आपकी पत्नी फलदायी दाखलता समान होंगी;
आपकी मेज़ के चारों ओर
आपकी संतानें जैतून के अंकुर समान होंगी.
4धन्य होते हैं वह जिनमें यहोवाह के प्रति
श्रद्धा पाई जाती है.
5ज़ियोन से यहोवाह आपको आपके जीवन
के हर एक दिन आशीषों से भरते रहें,
आप आजीवन येरूशलेम की समृद्धि देखें.
6वस्तुतः, आप अपनी संतानों की भी
संतानों को देखने के लिए जीवित रहें.
इस्राएल राष्ट्र में शांति स्थिर रहे.