1 इतिहास 25 (HCV)

संगीतकारों के वर्ग
1दाविद और सेनापतियों ने मिलकर आसाफ़, हेमान और यदूथून के पुत्रों को अलग कर दिया कि जब वे नेबेल और किन्‍नोर नामक वाद्य यंत्र और झांझ बजाएं, वे भविष्यवाणी किया करें. जिन्हें इस सेवा की जवाबदारी सौंपी गई थी, उनकी सूची इस प्रकार है.
2आसाफ़ के पुत्रों में से:
ज़क्‍कूर, योसेफ़, नेथनियाह और आषारेलाह. आसाफ़ के पुत्र खुद आसाफ़ की अगुवाई में सेवा करते थे, आसाफ़ राजा के आदेश पर भविष्यवाणी करते थे.
3यदूथून-वंशज:
यदूथून के वंशज थे गेदालियाह, ज़ेरी, येशाइयाह, शिमेई, हशाबियाह और मत्तीथियाह, ये छः अपने पिता यदूथून के साथ किन्‍नोर वाद्य यंत्र के संगीत में यहोवाह की स्तुति करते, उनके प्रति धन्यवाद प्रकट करते और भविष्यवाणी करते थे.
4हेमान वंशज:
हेमान के पुत्र थे बुक्कियाह, मत्तनियाह, उज्ज़िएल, शुबेल और येरीमोथ, हननियाह, हनानी, एलियाथाह, गिद्दालती और रोमामती-एत्सर, योषबेकाषाह, मल्लोथी, होथीर, माहाज़ीयोथ. 5(ये सभी राजा के दर्शी हेमान के पुत्र थे. इनकी जवाबदारी थी परमेश्वर के आदेश के अनुसार उनकी स्तुति करते रहना; क्योंकि ये उन्हें परमेश्वर की प्रतिज्ञाओं के अनुसार उसे ऊंचा करने के लिए दिए गए थे. परमेश्वर ने हेमान को चौदह पुत्र और तीन पुत्रियां दी थीं.)
6ये सभी यहोवाह के भवन में उनके पिता की ही अगुवाई में, परमेश्वर के भवन की आराधना में झांझों, नेबेलों और किन्‍नोरों के संगीत पर गाने के लिए चुने गए थे.
आसाफ़, यदूथून और हेमान राजा के सामने उनकी अगुवाई में काम करते थे. 7सभी कुशल संगीतकारों और यहोवाह के लिए गाने के लिए निपुण गायकों की, उनके संबंधियों के साथ कुल संख्या 288 थी. 8इन सभी ने अपनी ज़िम्मेदारियों का ज़िम्मा लेने के उद्देश्य से पासे फेंके-सभी ने, चाहे खास हो या सामान्य, शिक्षक हो या विद्यार्थी.
9पहला संकेत आसाफ़ से योसेफ़ के लिए था,
उनके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति,
दूसरे गेदालियाह,
उनके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति,
10तीसरे में ज़क्‍कूर,
उनके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति,
11चौथे में इज़री,
उनके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति,
12पांचवें में नेथनियाह,
उनके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति,
13छठवें में बुक्कियाह,
उनके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति,
14सातवें में येशारेलाह,
उनके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति,
15आठवें में येशाइयाह,
उनके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति,
16नवें में मत्तनियाह,
उनके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति,
17दसवें में शिमेई,
उनके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति,
18ग्यारहवें में अज़रेल,
उनके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति,
19बारहवें में हशाबियाह,
उनके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति,
20तेरहवें में शेबुएल,
उनके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति,
21चौदहवें में मत्तीथियाह,
उनके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति,
22पंद्रहवें में येरेमोथ,
उनके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति,
23सोलहवें में हनानियाह,
उनके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति,
24सत्रहवें में योषबेकाषाह,
उनके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति,
25अठारहवें में हनानी,
उनके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति,
26उन्‍नीसवें में मल्लोथी,
उनके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति,
27बीसवें में एलियाथाह,
उनके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति,
28इक्कीसवें में होथीर,
उनके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति,
29बाईसवें में गिद्दालती,
उनके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति,
30तेईसवें में माहाज़ीयोथ,
उनके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति,
31चोबीसवें में रोमामती-एत्सर,
उनके पुत्र और संबंधी, कुल 12 व्यक्ति.