1 इतिहास 6 (HCV)
लेवी वंशज
1लेवी के पुत्र:
गेरशोन, कोहाथ और मेरारी.
2कोहाथ के पुत्र:
अमराम, इज़हार, हेब्रोन और उज्ज़िएल.
3अमराम की संतान:
अहरोन, मोशेह और मिरियम.
अहरोन के पुत्र:
नादाब, अबीहू, एलिएज़र और इथामार.
4एलिएज़र फिनिहास के पिता थे,
फिनिहास अबीशुआ के,
5अबीशुआ बुक्की के,
बुक्की उज्जी के,
6उज्जी ज़ेराइयाह के,
ज़ेराइयाह मेराइओथ के,
7मेराइओथ अमरियाह के,
अमरियाह अहीतूब के,
8अहीतूब सादोक के,
सादोक अहीमाज़ के,
9अहीमाज़ अज़रियाह के,
अज़रियाह योहानन के,
10योहानन अज़रियाह के पिता थे.
यह वही अज़रियाह थे, जिन्होंने येरूशलेम में शलोमोन द्वारा बनाए गए भवन में पौरोहितिक सेवा की थी.
11अज़रियाह अमरियाह के,
अमरियाह अहीतूब के,
12अहीतूब सादोक के,
सादोक शल्लूम के,
13शल्लूम हिलकियाह के,
हिलकियाह अज़रियाह के,
14अज़रियाह सेराइयाह के,
सेराइयाह यहोत्सादाक के,
15जब यहोवाह ने नबूकदनेज्ज़र द्वारा यहूदिया और येरूशलेम को बंधुआई में भेजा, तब यहोत्सादाक भी बंधुआई में ले जाए गए:
16लेवी के पुत्र:
गेरशोम, कोहाथ और मेरारी.
17गेरशोम के पुत्रों के ये नाम हैं:
लिबनी और शिमेई.
18कोहाथ के पुत्र:
अमराम, इज़हार, हेब्रोन और उज्ज़िएल.
19मेरारी के पुत्र:
माहली और मूशी.
पिताओं के आधार पर लेवी वंशजों के कुल इस प्रकार हैं:
20गेरशोम के कुल:
उनके पुत्र लिबनी, उनके पुत्र याहाथ,
उनके पुत्र ज़िम्माह, 21उनके पुत्र योआह,
उनके पुत्र इद्दो, उनके पुत्र ज़ेराह,
उनके पुत्र येआथेराई.
22कोहाथ के वंशज:
उनके पुत्र अम्मीनादाब, उनके पुत्र कोराह,
उनके पुत्र अस्सिर, 23उनके पुत्र एलकाना,
उनके पुत्र एबीआसाफ़, उनके पुत्र अस्सिर,
24उनके पुत्र ताहाथ, उनके पुत्र उरीएल,
उज्जियाह उनके पुत्र, शाऊल उनके पुत्र.
25एलकाना के वंशज ये थे:
आमासाई, अहीमोथ,
26उनके पुत्र एकानाह, एलकाना के पुत्र थे ज़ोफ़ाई,
उनके पुत्र नाहाथ, 27उनके पुत्र एलियाब,
उनके पुत्र येरोहाम,
उनके पुत्र एलकाना, शमुएल उनके पुत्र.
28शमुएल के पुत्र:
उनके पहलौठे पुत्र योएल,
दूसरे अबीयाह.
29मेरारी के पुत्र:
माहली, उनके पुत्र लिबनी,
उनके पुत्र शिमेई, उनके पुत्र उज्जाह,
30उनके पुत्र शिमिया, उनके पुत्र हाग्गियाह
और उनके पुत्र असाइयाह.
यहोवाह के भवन के संगीतकार
31निम्नलिखित पुरुष वे हैं, जिन्हें दाविद ने यहोवाह के भवन में संदूक की स्थापना के बाद आराधना में गाने की जवाबदारी सौंप रखी थी. 32ये येरूशलेम में शलोमोन द्वारा यहोवाह का भवन बनाए जाने तक, पवित्र निवासस्थान, अर्थात् मिलनवाले तंबू के सामने आराधना-संगीत के द्वारा सेवा करते थे. वे अपने पद के अनुसार ही यह सेवा किया करते थे.
33सेवा के लिए चुने गए उन व्यक्तियों और उनके पुत्रों के नाम इस प्रकार हैं:
कोहाथ के पुत्रों में से:
गायक, हेमान,
जो योएल के पुत्र शमुएल के पुत्र थे,
34जो एलकाना के, जो येरोहाम के,
जो एलिएल के, जो तौआह के,
35जो सूफ़ के, जो एलकाना के,
जो माहाथ के, जो आमासाई के,
36जो एलकाना के, जो योएल के,
जो अज़रियाह के, जो ज़ेफनियाह के,
37जो ताहाथ के, जो अस्सिर के,
एबीआसाफ़ के, जो कोराह के,
38जो इज़हार के, जो कोहाथ के,
जो लेवी के, जो इस्राएल के पुत्र थे.
39हेमान के सहकर्मी आसाफ़ उनके दाएं पक्ष में खड़े रहते थे, जो वस्तुतः
बेरेखियाह के पुत्र, शिमिया के पुत्र थे.
40जो मिखाएल के पुत्र थे, जो बासेइयाह के,
जो मालखियाह के, 41जो एथनी के,
जो ज़ेराह के, जो अदाइयाह के,
42जो एथन के, जो ज़िम्माह के,
जो शिमेई के, 43जो याहाथ के,
जो गेरशोम के, जो लेवी के पुत्र थे.
44उनके बाएं पक्ष में उनके संबंधी, मेरारी-वंशज खड़े हुआ करते थे:
कीशी के पुत्र एथन, जो अबदी के,
जो मल्लूख के, 45जो हशाबियाह के,
जो अमाज़्याह के, जो हिलकियाह के,
46जो आमज़ी के, जो बानी के,
जो शेमेर के, 47जो माहली के,
जो मूशी के, जो मेरारी के,
जो लेवी के पुत्र थे.
48लेवी, उनके संबंधी, पवित्र निवासस्थान अर्थात् परमेश्वर के भवन संबंधी सेवा के लिए चुने गए थे. 49परंतु अहरोन और उनके पुत्र वेदी पर होमबलि चढ़ाते और धूप वेदी पर धूप जलाते, परम पवित्रस्थान संबंधित कार्य और परमेश्वर के सेवक मोशेह के आदेश के अनुसार इस्राएल के लिए प्रायश्चित किया करते थे.
50ये अहरोन के वंशज थे:
उनके पुत्र एलिएज़र, उनके पुत्र फिनिहास,
उनके पुत्र अबीशुआ, 51उनके पुत्र बुक्की,
उनके पुत्र उज्जी, ज़ेराइयाह.
52उनके पुत्र मेराइओथ, उनके पुत्र अमरियाह,
उनके पुत्र अहीतूब, 53उनके पुत्र सादोक
और उनके पुत्र अहीमाज़ थे.
54उनकी सीमाओं ही के भीतर, उनके शिविरों के आधार पर उनके उपनिवेश इस प्रकार थे: चिट्ठी के आधार पर सर्वप्रथम स्थान अहरोन के पुत्रों के परिवार को प्राप्त हुआ था. (अहरोन-वंशजों को जो कोहाथि कुल के थे, क्योंकि चिट्ठी डालकर वे ही इसके लिए पहले स्थान के लिए चुने गए थे):
55उन्हें यहूदिया में हेब्रोन क्षेत्र दिया गया, साथ ही उसके आस-पास के चरागाह भी. 56(किंतु नगर के बीच के खेत और उसके गांव उन्होंने येफुन्नेह के पुत्र कालेब को दे दिए.) 57अहरोन के पुत्रों को उन्होंने ये शरण शहर दे दिए: हेब्रोन, लिबनाह, यत्तीर, एशतमोआ और उनकी सभी चरागाह, 58हिलेन और देबीर, 59आशान, युताह और बेथ-शेमेश और उनकी चरागाह,
60बिन्यामिन गोत्र की सीमा से उनके चरागाहों समेत गिबियोन,6:60 यहो 21:17 देखें गेबा, अलेमेथ, अनाथोथ.
उनके ये सभी नगर उनके गोत्रों के अधिकार में हमेशा ही बने रहे. ये कुल तेरह नगर थे.
61तब कोहाथ की शेष संतानों को ये चिट्ठी डालकर बांट दिए गए. परिवार के गोत्र से, अर्धकुल से, मनश्शेह के आधे गोत्र से, दस नगर.
62गेरशोम के पुत्रों को उनके परिवार के अनुसार इस्साखार के गोत्र में से, आशेर के गोत्र में से, नफताली के गोत्र में से और बाशान में मनश्शेह के गोत्र में से तेरह नगर प्रदान किए गए.
63मेरारी वंशजों को उनके कुलों के अनुसार रियूबेन के, गाद के और ज़ेबुलून के कुलों से बारह नगर बांटे गए.
64इस प्रकार इस्राएल वंशजों ने लेवियों को वे नगर दे दिए, जिनमें चरागाह भी थे.
65यहूदाह गोत्र के कुलों से उन्होंने चिट्ठियों द्वारा शिमओन वंश के कुलों और बिन्यामिन वंश के कुलों को ये नगर, जिनका उल्लेख किया जा चुका है, दे दिए.
66कोहाथ वंश के कुछ परिवारों के पास एफ्राईम गोत्र की सीमा में के कुछ नगर थे.
67उन्होंने इन्हें ये शरण शहर दे दिए: एफ्राईम के पर्वतीय क्षेत्र का शेकेम और इसके चरागाहों के साथ गेज़ेर,6:67 यहो 21:21 68योकमेअम, बेथ-होरोन, 69चरागाहों के साथ अय्यालोन, चरागाहों के साथ गथ-रिम्मोन.
70और मनश्शेह के आधे गोत्र में से इस्राएलियों ने कोहाथ के बाकी परिवारों को ऐनर और बिलआम, उनके चरागाहों के साथ दिए.
71मनश्शेह के अर्ध-गोत्र के कुल में से गेरशोन-वंशजों को:
चरागाहों के साथ बाशान क्षेत्र में गोलान और चरागाहों के साथ अश्तारोथ;
72इस्साखार के गोत्र में से चरागाहों के साथ के देश, चरागाहों के साथ दाबरथ, 73चरागाहों के साथ रामोथ, चरागाहों के साथ आनेम;
74आशेर के गोत्र से चरागाहों के साथ माशाल, चरागाहों के साथ अबदोन, 75चरागाहों के साथ हूक्कोक और चरागाहों के साथ रेहोब;
76नफताली के गोत्र में से चरागाहों के साथ गलील में केदेश, चरागाहों के साथ हम्मोन और चरागाहों के साथ किरयथियों.
77मेरारी वंशजों को (अर्थात् शेष लेवियों को):
ज़ेबुलून के गोत्र में से चरागाहों के साथ रिम्मोन, चरागाहों के साथ ताबोर;
78और यरदन पार येरीख़ो में यरदन के पूर्वी तट पर रियूबेन के गोत्र में से चरागाहों के साथ बेज़र, जो बंजर भूमि में था, चरागाहों कि साथ यहत्स, 79चरागाहों के साथ केदेमोथ और चरागाहों के साथ मेफाअथ;
80गाद के गोत्र में से चरागाहों के साथ गिलआद में रामोथ, चरागाहों के साथ माहानाईम, 81चरागाहों के साथ हेशबोन और याज़ेर.