1 इतिहास 2 (HCV)

इस्राएल के पुत्र
1इस्राएल के पुत्रों के नाम ये हैं: रियूबेन, शिमओन, लेवी, यहूदाह, इस्साखार, ज़ेबुलून, 2दान, योसेफ़, बिन्यामिन, नफताली, गाद और आशेर.
यहूदाह गोत्र
हेज़रोन के पुत्र तक
3यहूदाह के पुत्र:
एर, ओनान और शेलाह. ये तीनों कनानी शुआ की पुत्री से पैदा हुए थे.
(एर, यहूदाह के पहलौठे पुत्र यहोवाह की दृष्‍टि में दुष्ट थे; इसलिये यहोवाह ने उनका प्राण ले लिया.)
4यहूदाह की पुत्र-वधू तामार से उन्हें पेरेज़ और ज़ेराह पैदा हुए.
यहूदाह गोत्र में कुल पांच पुत्र थे.
5पेरेज़ के पुत्र:
हेज़रोन और हामुल.
6ज़ेराह के पुत्र:
ज़िमरी, एथन, हेमान, कालकोल और दारा2:6 दारा कुछ हस्तलेखों में दारदा, कुल पांच पुत्र.
7कारमी के पुत्र:
आखान, अर्थात् इस्राएल की विपदा, जिन्होंने भेंट किए हुए सामान को लेकर आज्ञा तोड़ी थी;
8एथन के पुत्र:
अज़रियाह.
9हेज़रोन के पुत्र, जो उनसे पैदा हुए:
येराहमील, राम और क़ेलब.
हेज़रोन के पुत्र राम से लेकर
10राम के पुत्र अम्मीनादाब,
और अम्मीनादाब के पुत्र नाहशोन, जो यहूदाह के पुत्रों के नायक हुए;
11नाहशोन के पुत्र सालमा,
सालमा के पुत्र बोअज़,
12बोअज़ के पुत्र ओबेद,
ओबेद के पुत्र यिशै.
13यिशै के पहलौठा पुत्र था
एलियाब, दूसरा अबीनादाब,
तीसरा शिमिया, 14चौथा नेथानेल,
पांचवा रद्दाई, 15छठा ओज़ेम
और सातवें दाविद.
16ज़ेरुइयाह और अबीगइल उनकी बहनें थीं.
ज़ेरुइयाह के तीन पुत्र थे अबीशाई, योआब और आसाहेल.
17अबीगइल ने अमासा को जन्म दिया, जिनके पिता इशमाएली मूल के येथेर थे.
हेज़रोन के पुत्र कालेब
18हेज़रोन के पुत्र कालेब को उनकी पत्नी अत्सूबा और येरिओथ के द्वारा ये पुत्र पैदा हुए:
येशर, शोबाब और अर्दोन.
19जब अत्सूबा की मृत्यु हुई, कालेब ने एफ़राथाह से विवाह कर लिया, जिन्होंने हूर को जन्म दिया.
20हूर उरी के पिता हुए और उरी बसलेल के.
21इसके बाद में हेज़रोन ने माखीर की पुत्री से संबंध बनाया, माखीर गिलआद के पिता थे. उन्होंने साठ वर्ष की उम्र में उनसे विवाह किया और उनसे सेगूब का जन्म हुआ.
22सेगूब याईर के पिता हुआ, जो गिलआद में तेईस नगरों के स्वामी थे.
23(किंतु गेशूर और अराम ने हव्वोथ-याईर, केनाथ और इन क्षेत्रों के साठ गांव इनसे छीन लिए.)
ये सभी गिलआद के पिता माखीर के वंश के थे.
24कालेब-एफ़राथाह में हेज़रोन की मृत्यु के बाद हेज़रोन की पत्नी अबीयाह ने अशहूर को जन्म दिया, जो तकोआ के पिता थे.
हेज़रोन के पुत्र येराहमील
25हेज़रोन के पहलौठे येराहमील के पुत्र थे:
पहलौठे पुत्र राम, इसके बाद बूना, औरेन, ओज़ेम और अहीयाह. 26येराहमील की एक अन्य पत्नी भी थीं, जिनका नाम था अटाराह; जो ओनम की माता थीं.
27येराहमील के पहलौठे राम के पुत्र:
माअज़, यामिन और एकर.
28ओनम के पुत्र:
शम्माई और यादा.
शम्माई के पुत्र:
नादाब और अबीशूर. 29अबीशूर की पत्नी का नाम था अबीहाइल, जिनसे आहबान और मोलिद का जन्म हुआ.
30नादाब के पुत्र:
सेलेद और अप्पाईम. सेलेद निःसंतान ही मर गए.
31अप्पाईम के पुत्र:
इशी, इशी के पुत्र शेशान, शेशान के पुत्र अहलाई.
32शम्माई के भाई यादा के पुत्र:
येथेर और योनातन थे. येथेर निःसंतान ही चल बसे.
33योनातन के पुत्र थे:
पेलेथ और ज़ाज़ा.
ये थे येराहमील के वंशज.
34शेशान के कोई पुत्र न हुए, उनकी सिर्फ पुत्रियां ही पैदा हुईं.
शेशान के यारहा नामक एक मिस्री दास थे. 35शेशान ने अपनी पुत्री का विवाह अपने इसी दास से कर दिया, जिनसे अत्तई का जन्म हुआ.
36अत्तई नाथान के पिता थे,
नाथान ज़ाबाद के,
37ज़ाबाद एफलाल के,
एफलाल ओबेद के पिता थे.
38ओबेद येहू के,
और येहू अज़रियाह के.
39अज़रियाह हेलेस के,
और हेलेस एलासाह के.
40एलासाह सिसमाई के,
और सिसमाई शल्लूम के.
41शल्लूम येकामियाह के,
और येकामियाह एलीशामा के.
कालेब के वंश
42येराहमील के भाई कालेब के पुत्र:
उनके पहलौठे पुत्र मेषा, जो ज़ीफ़ के पिता थे,
और दूसरे मारेशाह हेब्रोन के.
43हेब्रोन के पुत्र:
कोराह, तप्पूआह, रेकेम और शेमा.
44रेहाम के पिता थे शेमा,
जो योरकिअम के पिता थे,
और रेकेम शम्माई के पिता थे.
45शम्माई के पुत्र थे माओन;
माओन बेथ-त्सूर के पिता थे.
46कालेब की उप-पत्नी एफाह ने,
हारान, मोत्सा और गज्ज़ा को जन्म दिया,
और हारान गज्ज़ा के पिता हुए.
47याहदाई के पुत्र:
रेगेम, योथाम, गेशन, पेलेत, एफाह और शाफ़.
48कालेब की उप-पत्नी माकाह ने,
शेबर और तिरहाना को जन्म दिया.
49उन्होंने शाफ़ को भी जन्म दिया, जो मदमन्‍नाह के पिता थे,
और शेवा को भी, जो मकबेनाह और गिबिया के पिता थे.
कालेब की पुत्री का नाम अक्सा था.
50ये सभी कालेब के वंश के थे.
एफ़राथाह के पहलौठे हूर के पुत्र:
किरयथ-यआरीम के पिता शोबल, 51बेथलेहेम के पिता सालमा और बेथ-गादर के पिता हारेफ़.
52किरयथ-यआरीम के पिता शोबल के अन्य पुत्र भी थे हारोएह:
मेनुहोथ नगरवासियों का आधा भाग, 53और किरयथ-यआरीम नगर के परिवार: इथरी, पुथी, शुमार्था और मिशराई. इन्हीं से सोराही और एशताओली वंश के लोग पैदा हुए.
54सालमा के पुत्र:
बेथलेहेम, नेतोफ़ाथी, अतारोथ-बेथ-योआब और आधे सोरि मानाहाथी, 55याबेज़ नगरवासी शास्त्रियों के वंशज: तीराही, शिमियाथी और सुकाथी. ये केनी जाति के वे लोग हैं, जो हम्माथ से आए थे, जो रेखाब वंश के कुलपिता थे.