1 इतिहास 8 (HCV)
बिन्यामिन वंशजों का दूसरी बार ब्यौरा
1बिन्यामिन अपने पहलौठे बेला के पिता हुए:
दूसरे पुत्र थे अशबेल,
तीसरे अहाराह,
2चौथे नोहाह और पांचवें पुत्र थे राफ़ा.
3बेला के पुत्र:
अद्दार, गेरा, अबीहूद, 4अबीशुआ, नामान, अहोह, 5गेरा, शपूपान और हूरम.
6एहूद के पुत्र ये गेबा निवासियों के अधिकारी थे, इन्हें ही बंधुआई में मानाहाथ ले जाया गया था:
7नामान, अहीयाह और गेरा, अर्थात्, हेगलाम, जो उज्जा और अहीहूद के पिता हुए.
8शाहराइम जब हुषीम और बआरा नामक अपनी पत्नियों को विदा कर चुके, तब मोआब देश में उनसे पुत्र पैदा हुए. 9वह अपनी पत्नी होदेश के द्वारा इन पुत्रों के पिता हुए: योबाब, ज़िबियाह, मेषा, मालकम, 10येऊत्स, साकिया और मिरमाह. उनके ये पुत्र पूर्वजों के परिवारों के प्रधान हुए. 11हुषीम के द्वारा भी वह इन पुत्रों के पिता हुए: अबीतूब और एलपाल.
12एलपाल के पुत्र:
एबर, मिशाम और शेमेद (जिन्होंने ओनो और लोद को और उसके आस-पास के गांवों को बसाया), 13बेरियाह और शेमा अय्यालोन के उन निवासियों के पूर्वजों के परिवारों के प्रधान थे, जिन्होंने गाथ में बसे हुए लोगों को नगर छोड़कर भागने के लिए विवश कर दिया था.
14और आहियो, शाशक और येरेमोथ, 15ज़ेबादिया, अराद, एदर, 16मिखाएल, इशपाह और योहा बेरियाह के पुत्र थे.
17ज़ेबादिया, मेशुल्लाम, हिज़की, हेबेर, 18इशमेराइ, इज़लियाह और योबाब एलपाल के पुत्र थे.
19याकिम, ज़ीकरी, ज़ब्दी, 20एलिएनाइ, ज़िल्लेथाइ, एलिएल, 21अदाइयाह, बेराइयाह और शिमराथ शिमेई के पुत्र थे.
22इशपान, एबर, एलिएल, 23अबदोन, ज़ीकरी, हानन, 24हननियाह, एलाम, अन्तोतियाह, 25इफदेइयाह और पेनुएल शाशक के पुत्र थे,
26शमशेराइ, शेहरियाह, अथालियाह, 27यआरेशियाह, एलियाह और ज़ीकरी येरोहाम के पुत्र थे.
28ये अपनी पीढ़ियों के अनुसार अपने-अपने परिवारों के प्रधान नायक थे, ये सभी येरूशलेम में रहते थे.
29गिबयोन के पिता येइएल गिबयोन में रहते थे.
उनकी पत्नी का नाम माकाह था, 30उनके पहलौठे पुत्र थे अबदोन, उनके बाद पैदा हुए ज़ुर, कीश, बाल, नेर, नादाब, 31गेदोर, आहियो और ज़ेकर. 32मिकलोथ शिमआह के पिता हो गए. ये लोग भी येरूशलेम में अपने दूसरे रिश्तेदारों के पास में रह रहे थे.
33नेर कीश के पिता थे, कीश शाऊल के, शाऊल योनातन, मालखी-शुआ, अबीनादाब और एशबाल8:33 एशबाल इसका दूसरा नाम, इश-बोशेथ के.
34योनातन के पुत्र थे:
मेरिब-बाल; मेरिब-बाल8:34 मेरिब-बाल इसका दूसरा नाम, मेफ़िबोशेथ जो मीकाह के पिता थे.
35मीकाह के पुत्र:
पिथोन, मेलेख, तारिया और आहाज़.
36आहाज़ यहोआदाह के पिता हुए, यहोआदाह अलेमेथ के पिता थे, जिनके पुत्र अज़मावेथ और ज़िमरी थे. ज़िमरी मोत्सा के पिता थे. 37मोत्सा बिनिया के पिता थे; बिनिया के पुत्र थे राफाह, एलासाह राफाह के पुत्र, और आज़ेल एलासाह के पुत्र थे.
38आज़ेल के छः पुत्र थे, जिनके नाम निम्नलिखित हैं:
अज़रीकाम, बोखेरु, इशमाएल, शिआरियाह, ओबदिया और हनान. ये सभी आज़ेल के पुत्र थे.
39उनके भाई एशेक के पुत्र:
उलाम उनके पहिलौठे पुत्र, यीऊश दूसरे पुत्र, एलिफेलेत उनका तीसरे पुत्र. 40उलाम के सभी पुत्र बलवान योद्धा और धनुर्धारी थे. उनके अनेक पुत्र और पोते हुए, गिनती में 150.
ये सभी बिन्यामिन वंश के थे.