यहेजकेल 4 (HCV)

येरूशलेम की घेराबंदी किए जाने का चिन्ह
1“अब, हे मानव-पुत्र, आप एक मिट्टी की ईंट लीजिए, उसे अपने सामने रखिए और उस पर येरूशलेम शहर का चित्र बनाइए. 2तब इसकी घेराबंदी करिये: इसके विरुद्ध घेराबंदी की रचना करिये, इस पर एक ढलान बनाइए, इसके विरुद्ध शिविर खड़े करिये और इसके चारों ओर युद्ध के यंत्र लगाइए. 3तब लोहे की एक थाली लीजिए, और इसे अपने और शहर के बीच एक लोहे की दीवार के रूप में रखिये और अपना मुंह इसकी ओर करिये. यह घेराबंदी में होगा, और आप इस पर घेरा डालिए. यह इस्राएल के लोगों के लिये एक चिन्ह होगा.
4“तब आप अपनी बायीं करवट पर लेट जाइए और इस्राएल के लोगों के पाप को अपने ऊपर4:4 किंवा, अपने बाजू रखिये. आपको अपने करवट पर लेटे रहकर काफ़ी दिनों तक उनके पाप का बोझ सहना है. 5उन्होंने जितने वर्ष पाप में लगाए हैं, मैंने उतने ही दिन आपकी इस स्थिति के लिए ठहराए हैं अर्थात् 390 दिन तक आप इस्राएल के लोगों के पाप को सहते रहेंगे.
6“इस काम को पूरा कर लेने के बाद, आप फिर से लेट जाइएगा, पर इस समय अपनी दायीं करवट पर, और आप यहूदिया के लोगों के पाप का भार सहेंगे. मैंने आपके लिए चालीस दिन ठहराए हैं, हर वर्ष के लिये एक दिन. 7तब आप अपना मुंह येरूशलेम की घेराबंदी की ओर करिएगा और खुली बांह के साथ इसके विरुद्ध भविष्यवाणी करिएगा. 8मैं आपको रस्सियों से बांध दूंगा, ताकि आप करवट न बदल सकें, जब तक कि आप अपने घेराबंदी के दिनों को पूरा न कर लें.
9“आप गेहूं, जौ, सेम, दाल, बाजरा और कठिया लीजिए; उन्हें एक मर्तबान में रखिए और उनका उपयोग अपने लिए रोटी बनाने में करिये. आपको इसे उन 390 दिनों के दौरान खाना है, जब आप अपनी करवट पर लेटे रहेंगे. 10प्रतिदिन 20 शेकेल4:10 लगभग, 230 ग्राम का भोजन वजन करके खाना है और इसे एक नियत समय पर ही खाना है. 11पानी भी एक हीन4:11 लगभग, 0.6 लीटर का छठवां भाग नाप लीजिएगा और उसे नियत समय पर पीएं. 12जौ की एक रोटी बनाकर खाइए; इसे लोगों के देखते में पकाइए और ईंधन के रूप में मनुष्य के मल का उपयोग करिये.” 13फिर यहोवाह ने कहा, “इस प्रकार इस्राएल के लोग उन जनसमूहों के बीच अशुद्ध भोजन करेंगे, जहां मैं उन्हें भगा दूंगा.”
14तब मैंने कहा, “हे सार्वभौम यहोवाह! ऐसा न हो. मैंने कभी अपने आपको अशुद्ध नहीं किया है. अपनी जवानी से लेकर अब तक, मैंने कभी कोई मरा हुआ या जंगली जानवरों के द्वारा फाड़ डाला गया पशु नहीं खाया है. मेरे मुंह में कभी भी किसी भी प्रकार का अशुद्ध मांस नहीं गया है.”
15तब उन्होंने कहा, “बहुत अच्छा, मैं आपको मनुष्य के मल के बदले गाय के गोबर पर रोटी सेंकने की अनुमति देता हूं.”
16फिर उन्होंने मुझसे यह भी कहा, “हे मानव-पुत्र, मैं येरूशलेम का भोजन-पानी बंद करनेवाला हूं. लोग प्रतिदिन का भोजन चिंतित होकर खाएंगे और प्रतिदिन का पानी निराश होकर पिएंगे, 17क्योंकि भोजन और पानी बहुत थोड़ा होगा. वे एक दूसरे को देखकर भयभीत होंगे और अपने पाप के कारण नाश हो जाएंगे.