1 इतिहास 3 (HCV)
दाविद-वंशज
1ये हैं दाविद के वे पुत्र, जिनका जन्म हेब्रोन में हुआ था:
पहलौठे पुत्र अम्नोन, जो येज़्रीलवासी अहीनोअम से पैदा हुए थे;
दूसरे दानिएल, जिनका जन्म कर्मेली अबीगइल से हुआ;
2तीसरे अबशालोम, जिनका जन्म माकाह से हुआ, जो गेशूर के राजा तालमाई की पुत्री थीं;
चौथे पुत्र थे अदोनियाह, जिनकी माता थीं हेग्गीथ;
3पांचवें पुत्र थे शेपाथियाह जिनकी माता थीं अबीताल;
छठे पुत्र इथ्रियाम, जिनका जन्म दाविद की पत्नी एग्लाह से हुआ.
4हेब्रोन में दाविद के, जहां उन्होंने साढ़े सात वर्ष शासन किया था, छः पुत्र पैदा हुए.
येरूशलेम में उन्होंने तैंतीस साल शासन किया. 5येरूशलेम में अम्मिएल की पुत्री बाथशुआ3:5 बाथशुआ कुछ हस्तलेखों में बथशेबा से उनकी ये चार संतानें पैदा हुईं:
शिमिया, शोबाब, नाथान और शलोमोन.
6इसके बाद इबहार, एलीशामा, एलिफेलेत, 7नोगाह, नेफ़ेग, याफिया, 8एलीशामा, एलियादा और एलिफेलेत-कुल नौ पुत्र.
9ये सभी दाविद के पुत्र थे उन पुत्रों के अलावा, जो उनकी उपपत्नियों से पैदा हुए थे. इनकी तामार नाम की एक बहन थी.
यहूदिया के राजा
10शलोमोन के पुत्र रिहोबोयाम,
उनके पुत्र अबीयाह,
उनके पुत्र आसा और
उनके पुत्र यहोशाफ़ात थे,
11उनके पुत्र यहोराम3:11 मूल भाषा में योराम किंवा, यहोराम,
उनके पुत्र अहज़्याह,
उनके पुत्र योआश,
12उनके पुत्र अमाज़्याह,
उनके पुत्र अज़रियाह,
उनके पुत्र योथाम,
13उनके पुत्र आहाज़,
उनके पुत्र हिज़किय्याह,
उनके पुत्र मनश्शेह,
14उनके पुत्र अमोन,
उनके पुत्र योशियाह,
15योशियाह के पुत्र:
पहिलौठे पुत्र योहानन,
दूसरे यहोइयाकिम,
तीसरे सीदकियाहू,
व चौथे शल्लूम,
16यहोइयाकिम के पुत्र यकोनियाह
और उनके भाई सीदकियाहू थे.
यहोइयाखिन के वंशज
17बंदी यकोनियाह के पुत्र:
शिअलतिएल और 18मालखीरम, पेदाइयाह, शेनात्सार, येकामियाह, होशामा और नेदाबियाह.
19पेदाइयाह के पुत्र:
ज़ेरुब्बाबेल और शिमेई.
ज़ेरुब्बाबेल के पुत्र:
मेशुल्लाम और हननियाह. उनकी बहन का नाम शेलोमीथ था. 20इनके अलावा हशूबाह, ओहेल, बेरेखियाह, हसादिया और यूशबहेसेद, जो पांच पुत्र थे.
21हननियाह के पुत्र:
पेलातियाह और येशाइयाह, उनके पुत्र रेफ़ाइयाह, उनके पुत्र आरनन, उनके पुत्र ओबदिया, उनके पुत्र शेकानियाह.
22शेकानियाह के पुत्र शेमायाह:
शेमायाह के पुत्र थे: हत्तुष, यिगाल, बारियाह, नेअरियाह और शाफात, कुल छः भाई.
23नेअरियाह के पुत्र:
एलिओएनाइ, हिज़किय्याह और अज़रीकाम—ये तीन थे.
24एलिओएनाइ के पुत्र:
होदवियाह, एलियाशिब, पेलाइयाह अक्कूब, योहानन, देलाइयाह और अनानी, जो सात भाई थे.